मां सरस्वती वन्दना -08-Dec-2022

मां सरस्वती वन्दना 


मां ममता मनम् मंदिरम्
1-
तू ही शक्ति, 
तू ही भक्ति, 
तू ही है मां मुक्ति।
मैं वंदन की,
विधि ना जानूं,
न पूजन की युक्ति। 
मां अशरण शरण वंदनम्।
2-
मन कमल से,
मन का मूल मां,
मन मेरे भगा दो।
चरण शरण दे,
कर से माता,
ज्ञान की ज्योति जगा दो।
मां वागेश्वरी शरणम्।
3-
तू ही गंगा,
तू ही गीता, 
तू ही ज्ञान गिरा सी।
तू ही काशी, 
तू ही मथुरा, 
तू ही मुक्ति प्रदासी।
विनोदी विमल चरणम्।

विनोदी महाराजपुर 

   16
3 Comments

Supriya Pathak

08-Dec-2022 09:39 PM

बहुत खूब 💐🌺

Reply

Varsha_Upadhyay

08-Dec-2022 08:06 PM

बहुत खूब

Reply